उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
6 जनवरी 2026 : वरिष्ठ रंगकर्मी एवं पत्रकार विवेक कुमार अस्थाना का 52 वर्ष की आयु में हृदयगति रुक जाने से असामयिक निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से कला, रंगमंच और पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन की खबर मिलते ही सहयोगियों, मित्रों और शुभचिंतकों में स्तब्धता फैल गई| विवेक कुमार अस्थाना लंबे समय से रंगमंच से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। एक संवेदनशील कलाकार के रूप में उन्होंने न केवल मंच पर अपने अभिनय से पहचान बनाई, बल्कि रंगकर्म के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती से प्रस्तुत किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। वे निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक लेखन के लिए जाने जाते थे। उनके लेखों में समाज, संस्कृति और आमजन की समस्याओं की सशक्त अभिव्यक्ति देखने को मिलती थी| उनका व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सौम्य और सहयोगी था| युवा कलाकारों और नवोदित पत्रकारों को मार्गदर्शन देना उनकी विशेष पहचान थी। वे हमेशा नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहते थे। अपने पीछे वे पत्नी निहारिका, पुत्र दिव्य एवं देव सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं| परिवारजनों के लिए यह अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि समूचा कला एवं पत्रकारिता जगत एक समर्पित कर्मयोगी से वंचित हो गया है| उनके निधन पर अनेक साहित्यकारों, रंगकर्मियों, पत्रकारों एवं सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है| सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकसंतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है| विवेक कुमार अस्थाना का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा| उनकी सृजनशीलता, प्रतिबद्धता और मानवीय मूल्यों से ओतप्रोत जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा|
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



