उत्तर प्रदेश : महराजगंज
24 नवंबर 2026 : फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा विशुनपुर अदरौना निवासी बैजनाथ यादव के होनहार सुपुत्र आदित्य यादव द्वारा भारतीय नौसेना (Indian Navy) का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकुशल घर वापसी करने पर क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभापति एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी शिवेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय पर अनुज आदित्य यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने आदित्य यादव को भगवान श्रीराम की मूर्ति एवं अंगवस्त्र भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि देश की सेवा के लिए भारतीय नौसेना में चयनित होना और कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करना अत्यंत गौरव की बात है। आदित्य यादव की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आदित्य यादव आगे भी पूरी निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता के साथ देश की सेवा करेंगे और अपनी मेहनत व प्रतिभा के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते हुए परिवार, क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करेंगे। इस उपलब्धि से ग्रामसभा विशुनपुर अदरौना सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



