जरूरी खबर ! 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मिला आखिरी मौका, 30 नवंबर तक खुली रहेगी वेबसाइट !

उत्तर प्रदेश : प्रयागराज

20 नवंबर 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 (परीक्षा वर्ष 2028) के तहत कक्षा 9 और 11 में अग्रिम पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने पंजीकरण के दौरान अपलोड किए गए शैक्षिक विवरणों में त्रुटियों को सुधारने के लिए समय निर्धारित कर दिया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कक्षा 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण में कई छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण गलत अपलोड किए जाने के मामले सामने आए हैं। ऐसे विद्यार्थियों के विवरणों में संशोधन के लिए 20 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in सक्रिय रहेगी।

प्रधानाचार्यों को दी गई जिम्मेदारी:-

बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य वेबसाइट पर लॉगिन करके विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों का समय रहते सत्यापन करें और नियमानुसार संशोधन या अपडेट की प्रक्रिया पूरी कराएं।

30 नवंबर के बाद नहीं मिलेगा मौका:-

बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद संशोधन के लिए कोई अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। ऐसे में कक्षा 9 और 11 में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को सलाह दी गई है कि वे अपने विद्यालय में संपर्क करके अपने सभी शैक्षिक विवरणों की जांच कर लें, ताकि भविष्य में परीक्षा संबंधी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts