जेवर स्थित पीताम्बरा सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर का फरेंदा क्षेत्र में आगमन, पैतृक निवास से लेकर लेहड़ा मंदिर और वृद्धाश्रम तक प्रस्तावित कार्यक्रम !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

19 नवंबर 2026 : श्री पीताम्बरा सिद्ध पीठ (जेवर, उत्तर प्रदेश) के पीठाधीश्वर परम पूज्य संत श्री श्री मनु जी महाराज का 21 नवंबर 2026, शनिवार को फरेंदा (आनंदनगर) क्षेत्र में आगमन होगा। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं एवं भक्तों में उत्साह है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार, महाराज जी शनिवार दोपहर 2 बजे बाईपास मार्ग से होते हुए अपने पैतृक निवास सेखुई पहुंचेंगे। वहां पूज्य माता जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद वर्ष 2027 में जेवर स्थित चिन्हित स्थान पर मां पीतांबरा के मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की योजना है। इसके बाद महाराज जी पैतृक निवास से लेहड़ा मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। लेहड़ा मंदिर दर्शन के पश्चात गणेशपुर, आनंदनगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां के लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद कस्बे के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से भेंट करेंगे तथा फरेंदा बाईपास के रास्ते संत कबीर नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। महाराज जी के फरेंदा-आनंदनगर पहुंचने का विशेष निर्धारित समय शाम 6 बजे बताया गया है। इस दौरान महराजगंज रोड पर श्री संजय जायसवाल जी के यहां मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पूज्य संत श्री श्री मनु जी महाराज मां पीतांबरा (बगलामुखी) एवं भगवान श्री विष्णु के परम उपासक हैं। श्रद्धालुओं के बीच उनकी आध्यात्मिक साधना एवं धार्मिक विचारों को लेकर विशेष श्रद्धा है। जेवर में प्रस्तावित मां पीतांबरा मंदिर निर्माण को लेकर भक्तों में उत्सुकता है। आयोजकों एवं श्रद्धालुओं का मानना है कि भविष्य में यह स्थल एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित होगा।

सूचना ;- यह समाचार सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। Swar Vidroh Times समाचार में वर्णित संत श्री मनु जी महाराज की पहचान, संत होने के दावे अथवा उनके आगमन एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। इसमें दी गई जानकारी की सत्यता, संबंधित स्रोतों के अनुसार है|

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts