ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का भी किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर दो गार्डों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
17 नवंबर 2026 : भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने मंगलवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इसके साथ ही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 एवं मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के 04 नवंबर 2026 के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर तैयार आलेख्य निर्वाचक नामावलियों की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इस दौरान सभी प्रतिनिधियों से प्राप्ति रसीद भी ली गई। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे विशेष पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करें और 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र युवाओं के साथ महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शत-प्रतिशत दर्ज कराने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने तथा बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन या स्थानांतरण के लिए फार्म-8 समय से जमा कराएं, ताकि त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार की जा सके। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को उचित दर की दुकानों पर राशन कार्डों में दर्ज 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों का फार्म-6 के माध्यम से पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के माध्यम से छूटे हुए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने को कहा गया। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य आईटीआई, जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं जिला आयुक्त भारत स्काउट को विद्यालयों और महाविद्यालयों में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाइड तथा स्वयंसेवकों के माध्यम से पात्र युवा एवं महिला मतदाताओं को जागरूक कर उनका पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं के फार्म-6 भरवाने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों, लॉगबुक और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तैनात पांच सुरक्षा गार्डों में से दो अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अनुपस्थित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा खुले हुए सीसीटीवी कैमरों के तारों को बॉक्स के कवर में सुरक्षित कराने का निर्देश दिया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो। इस दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


