AIMIM एवं आजाद समाज पार्टी के गठबंधन ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की संयुक्त बैठक संपन्न !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

16 नवम्बर 2026 : गोरखपुर में AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) एवं आजाद समाज पार्टी के गठबंधन ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का आयोजन AIMIM के पदाधिकारियों द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मुख्य आयोजक के रूप में एडवोकेट नायाब, याकूब खान, अनस खान एवं याकूब खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन कारी गुलाम जिलानी अशरफी (AIMIM जिला मीडिया प्रभारी गोरखपुर)द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता AIMIM यूथ विंग के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सेराज अहमद खान ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष शशिभूषण शाखा इसमें कार्यकर्ताओं के उपस्थित रहें। बैठक में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के उद्देश्य, दोनों संगठनों के बीच आपसी समन्वय, संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक न्याय, वंचितों एवं शोषितों की आवाज को मजबूती से उठाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने आपसी एकजुटता, भाईचारे, सामाजिक समानता एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक का महत्वपूर्ण बिंदु आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को चुनाव लड़ने के लिए मजबूत करना था। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में AIMIM पूर्वाचल के सचिव जनाब वजिउल्लाह अंसारी एवं मोहम्मद शमीर खान की उपस्थिति रही । इसके अतिरिक्त एडवोकेट नायाब खान, हाशमी साहब, शमसुद्दीन, रोहित ASP महानगर अध्यक्ष मोहम्मद अनस AIMIM गोरखपुर महासचिव यूथ विंग, इकबाल अली AIMIM चौरी चौरा विधानसभा अध्यक्ष, सूरज विद्यार्थी, वाहिद खान, साहिल खान, शानू खान और मुनव्वर अली AIMIM जिला महासचिव गोरखपुर जिला समेत एआईएमआईएम व आजाद समाज पार्टी काशीराम के अन्य सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts