बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 8 लिथियम बैटरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार !
उत्तर प्रदेश : बस्ती
3 नवंबर 2026 : पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुरानी बस्ती पुलिस, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने मंगलवार की भोर में चैनपुरवा ओवरब्रिज की सर्विस लेन से मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की आठ लिथियम बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवकुश सिंह निवासी दुनियापुरवा चंगेरी मौजा, थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोंडा और सुनील कुमार यादव निवासी मधवापुर, थाना सोनहा, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर ओवरब्रिज के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई सात बैटरियां भी बरामद की गईं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर गोंडा जिले के ग्राम अल्लीपुर बनुआ स्थित टावर से 11/12 अक्टूबर की रात आठ लिथियम बैटरी तथा ग्राम मलाव स्थित इंडस टावर से 29/30 सितंबर की रात छह बैटरियां चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, बरामद आठ बैटरियां उनके हिस्से में आई थीं, जबकि शेष बैटरियां उनके अन्य साथियों के पास हैं। इस मामले में थाना पुरानी बस्ती में मुकदमा अपराध संख्या 226/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय, एसओजी प्रभारी विकास यादव, एंटी थेफ्ट प्रभारी भानू सिंह सहित पुरानी बस्ती पुलिस, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम के जवान शामिल रहे।
जिला ब्यूरो चीफ बस्ती साबिर अली की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



