UPSSSC PET-2026: दूसरे दिन की प्रथम पाली की परीक्षा के दृष्टिगत फरेंदा स्थित परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सघन निरीक्षण !

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी एवं प्रवेश व्यवस्था का लिया जायजा !

सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता एवं परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का किया निरीक्षण !

निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा संचालन हेतु सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

30 अक्टूबर 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के दूसरे दिन की प्रथम पाली के दौरान परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को जिलाधिकारी महराजगंज श्री गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा कस्बा फरेंदा स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर की गई सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र एवं परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, प्रवेश द्वार पर की जा रही सघन तलाशी, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता एवं उनके माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का निरीक्षण कर उनकी सतर्कता एवं मुस्तैदी का आकलन किया गया। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वारों एवं परिसर में प्रभावी निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अनियमितता की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा महराजगंज स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर डिग्री कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज एवं जी.एस.वी.एस. इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लिया गया। वहीं क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री रविंद्र कुमार सिंह द्वारा शिव जपत इंटर कॉलेज, भिटौली बाजार एवं एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज, घुघली स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता परखी गई। जनपद महराजगंज में PET-2026 परीक्षा के सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आपसी समन्वय के साथ व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts