वाल्टरगंज पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : बस्ती

29 अक्टूबर 2026 : वाल्टरगंज थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाए जाने के बाद आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी रविन्द्र कुमार (41) पुत्र श्रीराम यादव, निवासी कोढ़ियापुर, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती को 28 अक्टूबर की रात पिपरा जप्ती स्थित शिव मंदिर पोखरे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 की शाम करीब छह बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि रविन्द्र कुमार ने सचिन कुमार (46) को धक्का देकर गिरा दिया और लात-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। घायल सचिन कुमार का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में चल रहा था। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से 25 अक्टूबर को दी गई तहरीर के आधार पर वाल्टरगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 248/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 351(3) और 352 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इलाज के दौरान 28 अक्टूबर को सचिन कुमार की मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 105 की बढ़ोतरी कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक उपेंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव और कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार यादव शामिल रहे।

जिला ब्यूरो चीफ बस्ती साबिर अली की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts