“मेधा का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की पहचान है”-आर पी सिंह !
उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
26 अक्टूबर 2026 : दिशिता महिला मंडल रेनुसागर के तत्वावधान में डीएमएम रेनुसागर कार्यालय के प्रांगण में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेनुसागर के 26 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता प्राप्त करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन उनकी प्रतिभा एवं उज्ज्वल भविष्य का परिचायक है। उन्होंने कहा कि दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करना सराहनीय पहल है, जो विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती है।इतना ही नही“मेधा का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की पहचान है। हेड एच आर आशीष पांडेय ने सम्बोधन में कहा कि दिशिता महिला मंडल रेनुसागर ने छात्रवृत्ति उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रदान की गई जो सराहनीय पहल है। इस पहल से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह और बेहतर प्रदर्शन करने की भावना को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदू सिंह ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उपलब्धियों को सम्मानित करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं।कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापित दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज रेनुसागर के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह,शिक्षक विजय शंकर, ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सदस्याये निशा पांडेय, मेनका अरोड़ा, सुनीता यादव, किरण श्रीवास्तव, बिनीता सिंह, वंदना सिंह सहित दिशिता महिला मंडल की अन्य सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं।
स्टेट न्यूज़ को – ऑर्डिनेटर उo प्रo अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट



*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



