एंबुलेंस संख्या UP32 EG 5000 को लेकर सामने आया मामला, शैलेश त्रिपाठी पर अवैध वसूली और फर्जी केस का दबाव बनाने के आरोप; निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
21 अक्टूबर 2026 : जनपद में संचालित 108 और 102 एंबुलेंस सेवा को लेकर एक बार फिर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस संख्याUP32 EG 5000 से जुड़े एक कर्मचारी से कथित तौर पर ₹2,000 की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में एंबुलेंस सेवा से जुड़े प्रभारी शैलेश त्रिपाठी पर आरोप लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि एंबुलेंस कर्मचारियों पर निर्धारित केस टारगेट पूरा करने का दबाव बनाया जाता है। आरोप है कि जिन कर्मचारियों के पास अपेक्षाकृत कम केस होते हैं, उन पर कथित रूप से अतिरिक्त दबाव बनाया जाता है। साथ ही, फर्जी केस दर्ज करने के लिए दबाव बनाए जाने की शिकायतें भी सामने आने की बात कही जा रही है।
कर्मचारियों से हर महीने ₹1,000 वसूली का भी आरोप
सूत्रों के अनुसार, एंबुलेंस कर्मचारियों से हर महीने कथित तौर पर ₹1,000 वसूले जाने का भी आरोप लगाया जा रहा है। यदि इन आरोपों में सच्चाई पाई जाती है, तो यह मामला कर्मचारियों के आर्थिक शोषण के साथ-साथ सरकारी एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता से भी जुड़ा गंभीर विषय बन सकता है।
निष्पक्ष जांच से सामने आएगी सच्चाई
108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं आपातकालीन परिस्थितियों में आम जनता को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में सेवा से जुड़े कर्मचारियों पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके और निर्दोष कर्मचारियों के हितों की भी रक्षा हो। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



