चुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जनपद सोनभद्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया !

उत्तर प्रदेश : प्रयागराज

16 अक्टूबर 2026 : शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जनपद सोनभद्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। भाजपा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. प्रमोद मिश्रा के जनपद प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान शिक्षक समाज से संवाद स्थापित करते हुए चुनाव में मतदान करने की अपील की गई। 16 अक्टूबर 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा करने, शिक्षकों से संवाद स्थापित करने और शिक्षक एमएलसी चुनाव में उनकी सहभागिता के लिए अनुरोध करने पर विशेष जोर दिया गया। चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज, मधुपुर, जनता इण्टर कालेज परासी, राजा शारदा महेश इण्टर कालेज, रेलवे इण्टर कालेज चोपन, शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज ओबरा, सोनांचल इण्टर कालेज दुद्धी, परमेश्वरी विद्यालय म्योरपुर, पिपरी गेस्ट हाउस रेनुकुट एव सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज अनपरा में प्रधानाचार्य एवं शिक्षको के साथ बैठक कि गयी तथा चुनाव में मतदान के लिए अनुरोध किया गया। भाजपा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. प्रमोद मिश्रा ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण और भावी पीढ़ी के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षकों के सम्मान, उनके हितों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी अपेक्षाओं और समस्याओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षक समाज से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेते हुए मतदान करने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी संगठन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधन से संवाद स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का योगदान समाज और राष्ट्र के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ता शिक्षकों तक पहुंचकर उनसे संपर्क कर रहे हैं और चुनाव में मतदान करने का अनुरोध कर रहे हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गौड़, जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व संसद नरेंद्र कुशवाहा,भाजपा वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह ,जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव तथा जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र नारायन दास की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts