उत्तर प्रदेश : महराजगंज
13 अक्टूबर 2026 : जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को KMC मेडिकल कॉलेज में साइबर क्राइम थाना महराजगंज की जागरूकता टीम ने कार्यक्रम आयोजित कर ई-मेल फिशिंग समेत विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को संदिग्ध ई-मेल, फर्जी लिंक और अज्ञात अटैचमेंट से सतर्क रहने की सलाह दी गई। टीम ने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी ई-मेल और लिंक के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी हासिल कर सकते हैं। ऐसे में किसी भी संदिग्ध ई-मेल पर कार्रवाई करने, लिंक खोलने या अटैचमेंट डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है। पुलिस टीम ने ई-मेल भेजने वाले के डोमेन और लिंक की विश्वसनीयता की पुष्टि किए बिना किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की। साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी, वित्तीय साइबर अपराध और अन्य संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों से बचने के लिए सतर्कता बरतने के प्रति जागरूक किया गया।
साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत:-
कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि यदि वे किसी वित्तीय साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं, तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत करने से धोखाधड़ी से संबंधित कार्रवाई में मदद मिल सकती है। पुलिस ने लोगों से अपने बैंकिंग विवरण, पासवर्ड, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारियां अनजान व्यक्तियों के साथ साझा नहीं करने की अपील की।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



