उत्तर प्रदेश : बस्ती
13 अक्टूबर 2026 : साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाने के उद्देश्य से मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को थाना रुधौली पुलिस ने भानपुर तिराहा पर साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उपस्थित लोगों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संजय कुमार दुबे के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान में उपनिरीक्षक अर्जुन तिवारी और आरक्षी सतीश चंद ने लोगों को जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी साझा करने, यूपीआई से धोखाधड़ी, क्यूआर कोड स्कैन करने, अज्ञात लिंक खोलने, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग और ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर होने वाली ठगी के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंकिंग विवरण या गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करने की जानकारी दी गई। पुलिस ने थाने में स्थापित 24×7 साइबर हेल्प डेस्क तथा थाना रुधौली के सीयूजी नंबर 9454403122 के बारे में भी बताया। अंत में पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश पर भरोसा करने से पहले उसकी जांच अवश्य करें।
जिला ब्यूरो चीफ बस्ती साबिर अली की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



