108 एंबुलेंस सेवा में लापरवाही से मरीज की मौत का आरोप, डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

12 अक्टूबर 2026 : 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े एक गंभीर मामले में शिकायतकर्ता भोला पासवान ने ईएमई विशाल एवं शैलेश त्रिपाठी पर कथित लापरवाही, प्रताड़ना और समय पर आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में चूक के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी गोरखपुर को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल:-

जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, मामला 108 एंबुलेंस वाहन संख्या UP32FG1048 से संबंधित है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मरीज को एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के दौरान संबंधित कर्मचारियों की ओर से कथित तौर पर लापरवाही एवं अनुचित व्यवहार किया गया। आरोप है कि मरीज को आवश्यक सहयोग और समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि एंबुलेंस में मौजूद मरीज को ऑक्सीजन नहीं लगाया गया, जबकि परिजन बार-बार इसके लिए कह रहे थे। शिकायत में संबंधित कर्मचारियों की भूमिका और घटना के दौरान किए गए व्यवहार की जांच की मांग की गई है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग:-

शिकायतकर्ता भोला पासवान, निवासी ग्राम बसंतपुर, ब्लॉक गौनाहा, थाना मटियरिया, तहसील बेतिया, जनपद पश्चिमी चंपारण (बिहार), ने 29 सितंबर 2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र में मांग की है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, यदि जांच में लापरवाही, कर्तव्य में चूक या अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली, मरीज को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच आवश्यक है।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts