बिना अनुमति नहीं सजेंगे पंडाल, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई पवन जायसवाल नगर मजिस्ट्रेट !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
10 अक्टूबर 2026 : आगामी शारदीय नवरात्रि और माँ दुर्गा पूजा महोत्सव को पूर्णत शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गोरखपुर पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले हुड़दंगियों और माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रणनीति तैयार की है। इसी कड़ी में थाना कोतवाली प्रांगण में पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पवन जायसवाल, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, जोनल अधिकारी नगर निगम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंकज कुमार सिंह, समस्त चौकी प्रभारी, पुलिस बल, स्थानीय पार्षदगण तथा विद्युत विभाग के कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के सभी प्रमुख पूजा पंडाल आयोजकों, मूर्तिकारों और डीजे संचालकों को एकत्र कर उत्तर प्रदेश शासन तथा उच्चाधिकारियों द्वारा जारी कड़े आदेशों और निर्देशों से स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि त्यौहारों की आड़ में कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीजे संचालकों और पंडाल आयोजकों को सख्त व अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने, तेज आवाज में अश्लील या भड़काऊ गाने बजाने, बिना प्रशासनिक अनुमति के पंडाल सजाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने साफ शब्दों में संदेश दिया कि किसी भी प्रकार से शांति भंग करने वाले उपद्रवियों और अराजक तत्वों के खिलाफ बिना किसी रियायत या सिफारिश के तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



