उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
9 अक्टूबर 2026 : विद्यालय के अध्यक्ष और हिंडालको रेणुसागर के यूनिट हेड आरपी सिंह के मार्गदर्शन में आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेणुसागर द्वारा ‘स्कॉलास्टिक इंडिया’ के तत्वावधान में तीन दिवसीय भव्य पुस्तक मेले का आयोजन पैराडाइज प्रेक्षागृह में किया गया। 8 -10 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस पुस्तक मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देना और उन्हें उत्कृष्ट वैश्विक साहित्य से परिचित कराना था।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक व रेणुसागर के एचआर हेड आशीष पांडेय व अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात् फीता काट कर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया गया। पुस्तक मेले के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एवं हिंडालको रेणुसागर के एचआर हेड आशीष पांडेय ने सम्बोधन में कहा कि पुस्तकें विद्यार्थियों की सच्ची मित्र होती हैं। वे न केवल ज्ञान में वृद्धि करती हैं, बल्कि उनकी कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आज के डिजिटल युग में बच्चों के बीच पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।मुख्य अतिथि ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का भंडार, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके सिंह ने पुष्प गुच्छ-प्रदान कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। मेले में स्कॉलास्टिक इंडिया द्वारा विज्ञान, इतिहास, फिक्शन, जीवनी, कॉमिक्स और कला सहित विभिन्न विषयों पर विश्व प्रसिद्ध लेखकों की हजारों पुस्तकों का संग्रह प्रदर्शित किया गया था। प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए उनकी रुचि के अनुसार ज्ञानवर्धक सामग्रियाँ उपलब्ध थीं। इस त्रिदिवसीय मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों में अपनी पसंदीदा कहानियां और ज्ञानवर्धक पुस्तकें चुनने की होड़ दिखाई दी। अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन और स्कॉलास्टिक इंडिया के इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में स्क्रीन टाइम मोबाइल,टीवी की आदत कम होती है और किताबों के प्रति लगाव बढ़ता है। इस अवसर पर ईआर हेड मृदुल भारद्वाज के अलावा बृजेश वर्मा, डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, सीमा दूबे सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मेले के आयोजन को सफल बनाने में एबीपीएस के पुस्तकालयाध्यक्ष मनीष शर्मा के अलावा अजय राय, पीयूष जोशी, समीर श्रीवास्तव, इंदु सिंह, जेजी विल्सन आदि शिक्षकों और कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
स्टेट न्यूज़ को – ऑर्डिनेटर उo प्रo अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



