37 होटल, 06 सराय/धर्मशाला और 54 ढाबा-रेस्टोरेंट खंगाले गए, विदेशी नागरिकों के Form-C का भी किया गया निरीक्षण !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
8 अक्टूबर 2026 : जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने होटल, सराय, धर्मशाला एवं ढाबों की सघन चेकिंग का विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारियों ने स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर चेकिंग की तथा पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित 37 होटल, 06 सराय/धर्मशाला और 54 ढाबा-रेस्टोरेंट की जांच की गई। पुलिस टीमों ने होटल एवं सराय में ठहरने वाले लोगों का विवरण, रजिस्टर तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों का निरीक्षण किया। संचालकों को आगंतुकों के पहचान पत्रों का समुचित सत्यापन करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने विशेष रूप से उन प्रतिष्ठानों की भी जांच की, जहां विदेशी नागरिकों के ठहरने की व्यवस्था है। ऐसे स्थानों पर Form-C के रख-रखाव तथा विदेशी आगंतुकों से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज किए जाने की स्थिति का निरीक्षण किया गया। संचालकों को निर्देशित किया गया कि विदेशी नागरिकों के ठहरने की स्थिति में निर्धारित नियमों के तहत आवश्यक जानकारी समय से दर्ज एवं प्रेषित की जाए। पुलिस अधिकारियों ने होटल, सराय और ढाबा संचालकों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने की हिदायत दी। साथ ही बिना पहचान अथवा संदिग्ध गतिविधियों वाले किसी व्यक्ति को ठहराने से पहले आवश्यक सत्यापन करने पर जोर दिया गया।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



