माहौल खराब करने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई/ सुधांशु सिंह खोराबार थाना प्रभारी !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
8 अक्टूबर 2026 : आगामी दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना परिसर खोराबार में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक सुधांशु सिंह ने की। इसमें क्षेत्र के दुर्गा पूजा आयोजकों, डीजे संचालकों, मूर्तिकारों एवं स्थानीय संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं। सभी आयोजक शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। डीजे संचालक निर्धारित मानक डेसिबल सीमा के भीतर ही साउंड बजाएं। किसी भी हाल में अश्लील या भड़काऊ गीत न बजाए जाएं। पूजा पंडाल की स्थापना और विसर्जन जुलूस के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से समय से अनुमति प्राप्त कर लें। आयोजक अपने-अपने पंडालों में अग्निशमन सुरक्षा उपकरण, सीसीटीवी कैमरे एवं वॉलंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित करें। मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया तय रूट और समय सीमा के भीतर ही पूरी की जाए। थाना प्रभारी ने मूर्तिकारों से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि प्रतिमाओं का निर्माण पर्यावरण अनुकूल (इको-फ्रेंडली) सामग्री से ही किया जाए। निर्धारित आकार से बड़ी मूर्तियों का निर्माण न करने की हिदायत भी दी गई। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने चेतावनी दी कि पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने, शांति व्यवस्था भंग करने या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों एवं आयोजकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर थाने के समस्त उपनिरीक्षक, बीट पुलिस अधिकारी, पूजा समितियों के पदाधिकारी, डीजे संचालक व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



