उत्तर प्रदेश : संतकबीरनगर
6 अक्टूबर 2026 : सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता को लेकर की गई शिकायतों पर कार्रवाई देरी से खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने नाराजगी जताई। सोमवार को उन्होंने डाक बंगले में लोक निर्माण विभाग के एक्सइएन और जेइ के साथ बैठक कर शिकायतों के निस्तारण की प्रगति जानी । संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद अधिकारियों को साथ लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचे और टेंडर से संबंधित फाइलों की जांच की। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मार्गों के निर्माण व मरम्मत कार्यों में मानकों की अनदेखी या घटिया कार्य की शिकायतें हैं, उनकी जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने बिलो टेंडर पर काम हासिल करने के बाद कार्य अधूरा छोड़ने वाली फर्म को काली सूची में डालने का भी निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि सरकारी धन से कराए जा रहे विकास कार्यों में जांच समिति गठित होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर नाराजगी विलो टेंडर पर काम अधूरा छोड़ने वाली फर्म को काली सूची में डाले|
विधायक की शिकायत पर 12 मार्गों की हो रही जांच:-
विधायक अंकुर राज तिवारी ने मार्च और जून में पीडब्ल्यूडी बस्ती क्षेत्र के मुख्य अभियंता को अलग-अलग पत्र भेजकर विधानसभा क्षेत्र की 12 सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की थी। पुरैना मार्ग, पचपेड़वा-दुर्गा संपर्क मार्ग, नौसिंघिया-गोरखासार से इमिलीडीहा मार्ग, पिपरा गोसाईं सरकारी ट्यूबवेल से पकड़ा मार्ग, मैनहिर गोपालपुर से तातापार मार्ग, एनएच-28 से चकमकहान से पिठौरा मार्ग तथा संतोष कठऊर से कटका मार्ग समेत अन्य कार्यों की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई है। विधायक की शिकायत पर मुख्य अभियंता के निर्देश पर गठित दोनों जांच समितियां सड़कों की गुणवत्ता की जांच कर रही हैं। एक सप्ताह में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। जिस भी फर्म की लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरके पांडेय, एक्सइएन, पीब्ल्यूडी गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बिलो टेंडर के नाम पर काम लेने और समय से कार्य पूरा नहीं करने वाली फर्मों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से संबंधित फर्मों के साथ जिम्मेदार कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कराने को कहा। वहीं, दूसरे पत्र के आधार पर खलीलाबाद निरीक्षण भवन के आंतरिक भाग की मरम्मत, मैनसिर मोहनापुर मार्ग से तामा मार्ग, नौसिरिया गोरयाभार से देवड़ी मार्ग, टेंडर से अधिक भुगतान लेने का लगाया आरोप विधायक ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से कुछ सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों में टेंडर की धनराशि से अधिक का भुगतान किया गया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस सड़क का टेंडर 40 लाख रुपये में हुआ था, उसमें 45 लाख रुपये का भुगतान किया गया। विधायक ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी। बिशुनाथपुर मुहली से महदेवा मार्ग तथा मैनसिर मोहनापुर से सीतापुर मार्ग के कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। दोनों समितियां संबंधित कार्यों की जांच कर रही हैं।
जिला ब्यूरो चीफ संतकबीरनगर शशांक धर द्विवेदी की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

