पत्रकारों की खबर का असर: NH-24 पर जलभराव दूर करने का कार्य शुरू, PNC निर्माण विभाग ने तेज किया काम !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

2 अक्टूबर 2026 : फरेंदा क्षेत्र के परसामहंत-बनकटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग NH-24 पर लंबे समय से बनी जलभराव और गड्ढों की समस्या को लेकर उठाई गई आवाज का असर अब दिखाई देने लगा है। स्थानीय लोगों की शिकायतों और पत्रकारों द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद PNC निर्माण विभाग की ओर से मौके पर सड़क को गड्ढामुक्त करने और जलनिकासी का कार्य शुरू करा दिया गया है। समाजसेवी करमचंद यादव ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्य का जायजा लिया। उन्होंने पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक स्थानीय लोगों की समस्या पहुंची, जिसके बाद निर्माण विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। करमचंद यादव ने बताया कि सड़क पर लंबे समय से पानी जमा होने के कारण राहगीरों, स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जलभराव के चलते लोगों का आवागमन जोखिम भरा हो गया था। कई स्थानीय परिवारों को अपने दैनिक आवागमन में भी दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर शिवम जायसवाल, जय भारत कन्नौजिया, जितेंद्र यादव, दीपू, गिरिजेश यादव, जयप्रकाश विश्वकर्मा, साधु शरण यादव, जुगुल किशोर विश्वकर्मा, प्रभु यादव, कमलेश कन्नौजिया, आशुतोष यादव, राम यादव, धर्मेंद्र यादव, विजय यादव, दिनेश विश्वकर्मा, अंकुश, अभय और डब्बू यादव समेत अन्य स्थानीय लोगों ने भी शीघ्र समाधान की मांग उठाई थी। समाजसेवी करमचंद यादव ने संबंधित निर्माण विभाग से कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराने की मांग की, ताकि क्षेत्रीय लोगों और राहगीरों को जलभराव एवं गड्ढों की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts