काशीपुर में SEBI विशेषज्ञ का सेमिनार, विद्यार्थियों को दी वित्तीय साक्षरता और निवेश की अहम जानकारी !

उत्तराखण्ड : SVT काशीपुर

26 सितम्बर 2026 : सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज, काशीपुर में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के विशेष अतिथि डॉ. निपेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में बी.कॉम और बीबीए-एलएलबी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. निपेन्द्र कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को SEBI की कार्यप्रणाली, शेयर बाजार के संचालन, वित्तीय साक्षरता तथा निवेशकों के अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय एवं कॉरपोरेट क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं और रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को वित्तीय क्षेत्र की व्यावहारिक समझ विकसित करने तथा निवेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जानने का अवसर मिला।

विशेषज्ञ ने वित्तीय मामलों में जागरूकता और सही जानकारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, डिग्री विभाग की प्राचार्या डॉ. सीमा चौहान, वाइस प्रिंसिपल डॉ. सुषमा शर्मा, फार्मेसी विभाग के डायरेक्टर डॉ. कपिल चौहान, वाइस प्रिंसिपल डॉ. अमित सेन, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आमिर हामिद तथा बी.कॉम विभाग की शिक्षिका सलोनी राजपूत और अभय रुहेला सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीमा चौहान ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ज्ञानवर्धक सेमिनार विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करने के साथ-साथ उनके करियर विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts