प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, चौधरी शिवेंद्र सिंह ने किया संबोधित !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
25 सितम्बर 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकर तिराहा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री तथा पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सेवा, जनकल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके दीर्घकालीन सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी करमचंद यादव, मंडल अध्यक्ष पूर्व इंद्रजीत चौधरी, राजेश जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य पप्पू यादव, जिला पंचायत सदस्य परमानंद तिवारी, समाजसेवी रमाशंकर मौर्य, समाजसेवी जितेंद्र यादव, गिरिजेश यादव, कपिल यादव, उपेंद्र यादव, कृष्ण यादव, जिला उपाध्यक्ष अंजुला अग्रहरि, विक्रांत अग्रहरि, आशीष जायसवाल, कमलेश शर्मा, जितेंद्र उर्फ जीतू यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


