हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का लगाया आरोप !
उत्तर प्रदेश : बस्ती
24 सितम्बर 2026 : कलवारी थाना क्षेत्र के सहारनपुर गांव निवासी करीब 30 वर्षीय पेंटर वेद प्रकाश की जयपुरिया स्कूल में पेंटिंग का काम करने के दौरान तीसरी मंजिल से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर लोग सहम गए। बताया जा रहा है कि वेद प्रकाश स्कूल की ऊपरी मंजिल पर पेंटिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल वेद प्रकाश को तत्काल कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर कैली अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई सूर्य नारायण ने स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ, जबकि उन्हें इसकी सूचना शाम लगभग 7:30 बजे दी गई। परिजनों ने इस देरी के कारणों की जांच किए जाने की मांग की है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हादसे की परिस्थितियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल हादसे में युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच और पोस्टमार्टम सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जिला ब्यूरो चीफ बस्ती साबिर अली की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



