सिख गुरुओं के जीवन, त्याग, साहस और सेवा की भावना से प्रेरित होकर लिया निर्णय !
उत्तर प्रदेश : अलीगढ़
17 सितंबर 2026 :अस्सू की संग्रांद के पावन अवसर पर केंद्रीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, बैकुण्ठ नगर, सिविल लाइंस, अलीगढ़ में समाजसेवी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन (मेरी संस्कृति मेरी पहचान), अलीगढ़ के संस्थापक एवं अभिनेता अभिषेक सक्सैना सनातनी ने सिख धर्म अपनाने का निर्णय लिया। अब वे ‘अभिषेक सिंह सनातनी’ नाम से परिचित होंगे। अभिषेक सिंह सनातनी ने बताया कि सिख धर्म के गुरुओं के जीवन, त्याग, साहस, सेवा, समानता और मानवता की भावना से वे लंबे समय से गहराई से प्रभावित रहे हैं। श्री गुरु साहिबान के जीवन एवं शिक्षाओं से प्रेरित होकर उन्होंने सिख धर्म की शिक्षाओं एवं परंपराओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया है।

2025 में अलीगढ़ से दिल्ली तक की थी 144 किलोमीटर की पदयात्रा:-
अभिषेक सिंह सनातनी ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से 6 जनवरी 2025 तक उन्होंने केंद्रीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, बैकुण्ठ नगर, सिविल लाइंस, अलीगढ़ से दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब तक लगभग 144 किलोमीटर की पदयात्रा की थी। उनके अनुसार, यह पदयात्रा उन्होंने कड़ाके की ठंड में अर्धनग्न अवस्था में की थी। 6 जनवरी 2025 को वे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व में सम्मिलित होने के लिए गुरुद्वारा बंगला साहिब, दिल्ली पहुंचे थे। उनके अनुसार, इसी यात्रा के दौरान और उसके बाद सिख धर्म की शिक्षाओं, गुरु साहिबान के जीवन तथा खालसा परंपरा के प्रति उनका जुड़ाव और अधिक गहरा होता गया। उन्होंने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन, त्याग, साहस, धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए किए गए कार्यों ने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डाला। इसके बाद सिख गुरुओं की शिक्षाओं एवं सिख परंपरा के प्रति उनका जुड़ाव लगातार बढ़ता गया और इसी आध्यात्मिक प्रेरणा के क्रम में उन्होंने 17 सितंबर 2026 को सिख धर्म अपनाने का निर्णय लिया। गुरुद्वारा साहिब में उन्हें पगड़ी एवं पटका पहनाकर तथा कड़ा धारण कराकर सम्मानित किया गया। संग्रांद के कार्यक्रम में उपस्थित संगत ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया और उनके इस निर्णय पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनकी अर्धांगिनी साक्षी डोगरा, जिन्होंने अब ‘साक्षी कौर’ नाम अपनाने का निर्णय लिया है, उनके पुत्र एकलव्य सक्सैना, गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सतबीर सिंह, स्वर्ण सिंह, दलजीत सिंह सोढ़ी, चतर सिंह, निर्मल सिंह निम्मी, गुनजीत सिंह, बलविन्दर सिंह बिट्टू सहित संगत के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अभिषेक सिंह सनातनी को गुरुद्वारा साहिब में लंगर सेवा करने का भी अवसर मिला। उन्होंने कहा कि सिख परंपरा में सेवा, त्याग, समानता, अनुशासन और मानवता के मूल्यों ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया है।

सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं अभिषेक:-
अभिषेक सक्सैना सनातनी सनातन प्रतिभा फाउंडेशन — ‘मेरी संस्कृति मेरी पहचान’ के संस्थापक हैं। संस्था के माध्यम से सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति, सांस्कृतिक जागरूकता और जनजागरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय अभिषेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों से जुड़े रचनात्मक कार्यों में भी भाग लेते रहे हैं।
आधिकारिक दस्तावेजों में नाम अपडेट कराने की प्रक्रिया होगी शुरू:-
अभिषेक सिंह सनातनी ने बताया कि सिख धर्म अपनाने के निर्णय के बाद अब वे अपने आधिकारिक दस्तावेजों एवं सरकारी/प्रशासनिक अभिलेखों में ‘अभिषेक सिंह सनातनी’ नाम अपडेट कराने की निर्धारित कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह निर्णय केवल नाम परिवर्तन तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, मानवता, समानता, अनुशासन, त्याग और आध्यात्मिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के प्रधान, उपस्थित गणमान्यजनों एवं समस्त संगत के प्रति आभार व्यक्त किया। अभिषेक सिंह सनातनी ने कहा कि गुरुवार, 17 सितंबर 2026 का दिन उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण और सदैव स्मरणीय तारीख रहेगा।
वाहेगुरु जी का खालसा।
वाहेगुरु जी की फतेह।

*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



