उत्तर प्रदेश : महराजगंज
17 सितंबर 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को महराजगंज जिला अस्पताल में सेवा कार्य आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सभापति एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री चौधरी शिवेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान रक्तदान शिविर में सहभागिता करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पीपल एवं बरगद के पौधों का रोपण भी किया गया। चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा और राष्ट्रहित की भावना से जुड़ा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय,फरेंदा पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया,जिला महामंत्री बबलू यादव, मंत्री के मीडिया प्रभारी सोनू कन्नौजिया, आकाश गुप्ता, बैजनाथ पटेल, दिनेश जायसवाल सहित जिला पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/





