उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
16 सितम्बर 2026 : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन- पवन कुमार सिंह एड ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं एवं संगठन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया तथा आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन के सुचारु संचालन एवं अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्यवाहक प्रभारी महामंत्री की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से संतोष कुमार यादव एडवोकेट एवं चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट को सौंपने का निर्णय लिया गया। वहीं, संगठन की गतिविधियों एवं बार एसोसिएशन की नीतियों को प्रभावी ढंग से अधिवक्ताओं एवं आमजन तक पहुंचाने के लिए पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने लिए गए निर्णयों का स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता, गरिमा और अधिवक्ता हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र अधिवक्ताओं की एकजुटता और सम्मान का मजबूत मंच है। आम सभा द्वारा लिए गए निर्णय संगठन को व्यवस्थित एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। सभी पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को आपसी समन्वय और भाईचारे के साथ अधिवक्ता हितों के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर हीरालाल पटेल, राजेश यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार राव,चंद्र प्रकाश सिंह, विमल प्रसाद सिंह,सुरेश कुशवाहा, रामगुल्ली, अभिषेक मौर्य, अनुराग पाण्डेय, राकेश सिंह, विनीता, आदि| अधिवक्ता गण उपस्थित रहे|
जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र नारायन दास की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


