राजू कुमार गुप्ता प्रकरण में पुलिस पर गंभीर आरोप, 25 अगस्त को एसपी-डीएम को ज्ञापन देगा सर्व वैश्य समाज !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

25 अगस्त 2026 : निचलौल थाना क्षेत्र में किसान नेता एवं सिसवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता से कथित अभद्रता, मारपीट, धमकी और सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने के आरोपों को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रकरण में सर्व वैश्य समाज की ओर से 25 अगस्त को जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। सर्व वैश्य समाज की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, आरोप है कि 19 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत पचमा में एक मृतक परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे राजू कुमार गुप्ता के साथ निचलौल थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ पहुंचे और कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कॉलर पकड़कर गाली-गलौज की तथा एफआईआर दर्ज करने और जेल भेजने की धमकी देते हुए ग्रामीणों के सामने उन्हें अपमानित किया। मामले को लेकर साहू समाज के जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू की ओर से भी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर थाना प्रभारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने, निलंबन तथा विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई के साथ पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी गई है। सर्व वैश्य समाज का कहना है कि यह मामला किसी एक जाति, धर्म या राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है। संगठन ने कहा कि यदि किसी सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि या आम नागरिक द्वारा किसी पीड़ित परिवार के पक्ष में खड़े होकर उसकी बात रखने पर उसके साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाता है तो यह गंभीर चिंता का विषय है। सभी नागरिकों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। संगठन ने समाज के जागरूक लोगों से 25 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय महराजगंज पहुंचने की अपील की है। संगठन पदाधिकारियों के अनुसार, इसी दौरान पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जाएगी।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts