CCTV में कैद हुई घटना, एसपी सिटी निमिष पाटिल ने दिया कार्रवाई का आश्वासन !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
25 अगस्त 2026 : रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित महेवा मंडी में आलू-प्याज का कारोबार करने वाले व्यापारी कलीम अहमद ने कुछ लोगों पर उनके कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर मामले की जांच की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 21 अगस्त की शाम करीब छह बजे दुकान के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि कुछ लोग दुकान पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद कर्मचारी किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल हुए। आरोप है कि रात करीब आठ बजे जब कर्मचारी खाना बनाने के लिए राशन लेने निकले तो आरोपितों ने उनका पीछा किया। भयभीत कर्मचारी मंडी चौकी के पास एक कंपनी में छिप गए। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से कर्मचारियों और आसपास के व्यापारियों में भय का माहौल है। मामले को लेकर कलीम अहमद ने एसपी सिटी निमिष पाटिल से मुलाकात कर पूरी घटना से अवगत कराया। पीड़ित के अनुसार, एसपी सिटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस बीच घटना से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि फुटेज में घटना से जुड़े लोगों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। अब पुलिस CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर व्यापारियों में भी नाराजगी है। पीड़ित के समर्थन में प्रगति सब्जी थोक विक्रेता समिति के अध्यक्ष नबी मोहम्मद, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, महामंत्री आसिफ अय्यूब, मंत्री इमरान हुसैन, मंत्री राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष मोईन अहमद, मीडिया प्रभारी अब्दुल हक, इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह, मुर्तुजा रहमानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। व्यापारियों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आरोपितों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



