नेपाली शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब बरामद !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

25 अगस्त 2026 : ठूठीबारी थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 05 पेटी में कुल 150 शीशी नेपाली शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 45 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध तस्करी एवं अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 अगस्त की रात उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर खुर्द नाका के पास रात करीब 12:15 बजे दो संदिग्ध व्यक्तियों को दो बोरों के साथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान किस-मिक्स सौंफ ब्रांड की नेपाली शराब बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि बरामद शराब की 150 शीशियां थीं और प्रत्येक शीशी में 300 एमएल शराब थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू नट (28) निवासी मधौली कला, थाना निचलौल और अशोक यादव (27) निवासी डिगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना ठूठीबारी में धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts