ऑन द स्पॉट’ न्याय: चौपाल में गुंजीं गांव की समस्याएं, अधिकारियों ने मौके पर ही सुलझाए रास्ते के विवाद !
त्वरित कार्रवाई: मंझरिया में 6 तो घुन घुन कोठा में आए 2 मामले; अधिकारियों की पहल से लोगों को मिली राहत !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
22 अगस्त 2026 : जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर तिवारीपुर क्षेत्र के घुन घुन कोठा और मंझरिया गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को गांव में ही सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करना है। चौपाल के दौरान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम के सामने कुल 8 मामले आए। मंझरिया में 6 तथा झुनझुन कोठा में 2 मामले दर्ज किए गए। इनमें से रास्ते से जुड़े दो गंभीर विवादों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार, अभियान के तहत हर थाने को अपने क्षेत्र की कम से कम 5 ग्राम सभाओं में 3 दिन के भीतर जन चौपाल आयोजित करने का लक्ष्य दिया गया है। इससे राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जा सके। चौपाल में मौजूद गांव के लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि समस्याओं के निस्तारण के लिए अब उन्हें तहसीलों या थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। अधिकारी खुद गांव पहुंचकर उनकी शिकायतें सुन रहे हैं और मौके पर ही पारदर्शी तरीके से समाधान कर रहे हैं। जन चौपाल के दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, कार्यवाहक थाना प्रभारी तिवारीपुर आलोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र गुप्ता, तहसीलदार सदर सत्य प्रकाश गुप्ता, कानूनगो हरिशंकर विश्वकर्मा और लेखपाल ज्योति गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



