नगर तिराहे पर भीषण हादसा, मकान में जा घुसा तेज रफ्तार मिक्सर डंपर !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

22 अगस्त 2026 : नगर तिराहे पर देर रात तेज रफ्तार मिक्सर डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान के सामने का हिस्सा और पास की दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और डंपर सीधे सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टक्कर से मकान की दीवारों और सामने के हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं, सड़क किनारे स्थित दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद सड़क पर मलबा फैल गया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

दो क्रेनों की मदद से हटाया गया डंपर:-

दुर्घटना के बाद भारी-भरकम मिक्सर डंपर को मकान से बाहर निकालना चुनौती बन गया। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे दो बड़ी क्रेनों को मौके पर बुलाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से डंपर को मकान से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद सड़क पर फैले मलबे को हटाकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही। फिलहाल हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts