रसूलपुर में कूड़े का अंबार, दुर्गंध और बीमारी का बढ़ा खतरा !

उत्तर प्रदेश : सिद्धार्थनगर

20 अगस्त 2026 : इटवा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत रसूलपुर में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा होने से ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से जमा कचरे से दुर्गंध फैल रही है तथा आसपास गंदगी का वातावरण बना हुआ है। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कचरा उठाने के लिए लाखों रुपये की लागत से कूड़ा घर बनाए जाने के बावजूद नियमित रूप से कचरा उठाने और उसका उचित निस्तारण करने की व्यवस्था प्रभावी नहीं है। सफाई व्यवस्था में लापरवाही के कारण सड़क और आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा फैलता जा रहा है। इस मामले को लेकर नव युवक ग्राम विकास समिति के संरक्षक एवं समाजसेवी राम वृक्ष गुप्ता जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से मामले की जांच कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित एवं कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। समाजसेवी राम वृक्ष गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। गांवों में सफाई व्यवस्था नियमित और प्रभावी होनी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को गंदगी, दुर्गंध और बीमारियों के खतरे से बचाया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराने, कूड़े की सफाई कराने तथा नियमित कचरा उठान की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। जनहित में सवाल यही है—जब कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था के लिए धन खर्च किया गया है, तो फिर गांव में कूड़े का यह अंबार क्यों? संबंधित विभाग को इस मामले में शीघ्र कार्रवाई कर ग्रामीणों को राहत दिलानी चाहिए।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts