उत्तर प्रदेश : महराजगंज
19 अगस्त 2026 : थाना कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम रायपुर पंडित के बाहर बुधवार दोपहर नहर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। मृतक की पहचान अमरजीत पुत्र बैजनाथ, निवासी घोसीपुरवा, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को करीब 12:30 बजे कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से नहर में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। जांच के दौरान पता चला कि मृतक की ससुराल ग्राम रायपुर पंडित में है। मृतक की पत्नी सोनी हरिजन ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब का आदी था और शराब पीने के बाद अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर वह करीब एक माह पहले गोरखपुर स्थित ससुराल से अपने मायके रायपुर पंडित चली आई थी। पत्नी के मुताबिक, 18 अगस्त की रात करीब आठ बजे अमरजीत शराब के नशे में उसके मायके पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। परिवार और गांव के लोगों के समझाने के बाद वह वहां से चला गया था। इसके बाद 19 अगस्त को गांव के बाहर नहर में उसका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया है। वहीं, शव मिलने से कुछ समय पहले नहर पुलिया पर एक अज्ञात मोटरसाइकिल मिली थी, जिसे पुरंदरपुर पुलिस अपने कब्जे में लेकर गई थी। जांच के दौरान उक्त मोटरसाइकिल मृतक अमरजीत की ही पाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


