20 जुलाई को सब्जी लेने जा रही और 29 जुलाई को सुबह टहलने निकली महिलाओं से की गई लूट का पर्दाफाश, पुलिस ने भेजा जेल !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
18 अगस्त 2026 : शहर में राह चलती महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को थाना कैंट पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक सोने की चेन बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के सख्त निर्देशों के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैंट जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता हासिल हुई है। इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक नवीन कुमार राय ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुकदमों में वांछित दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अक्षय कुमार (निवासी कसिहार, थाना बेलीपार, गोरखपुर) और राज उर्फ राजकुमार (निवासी देवगांव, थाना गौरी बाजार, देवरिया) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पहली घटना 20 जुलाई की है जब पीड़िता अपने पति के साथ बाजार सब्जी लेने जा रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली और फरार हो गए। मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। वही दूसरी घटना 29 जुलाई की है जब सुबह के समय टहलने निकली एक अन्य महिला को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने उनके गले से चेन लूट ली थी। इस संबंध में भी कैंट थाने में अलग से मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। दोनों चेन स्नेचरों को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी, इंजीनियरिंग कॉलेज नवीन कुमार राय, चौकी प्रभारी, बेतियाहाता विवेक राज, कांस्टेबल अखिलेश यादव, शिवांसु सिंह, संजीत कुमार यादव सर्विलांस टीम से कांस्टेबल अशोक चौधरी एवं अरुण ने अहम भूमिका निभाई।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



