उत्तर प्रदेश : महराजगंज
11 अगस्त 2026 : बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर गोरखपुर की ओर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेश (35) निवासी ग्रामसभा इलाहाबास, टोला श्रीनगर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर से रेलवे स्टेशन पर खड़ा था। दोपहर करीब दो बजे ट्रेन संख्या 22921 अंत्योदय एक्सप्रेस स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना ट्रेन के आनंदनगर पहुंचने पर गार्ड द्वारा मेमो के माध्यम से जीआरपी को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना फरेंदा की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। जीआरपी थाना फरेंदा के निरीक्षक राम समुझ सरोज ने बताया कि घटना की सूचना मेमो के माध्यम से प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



