कथित प्रेम प्रसंग को लेकर पहले भी हुआ था विवाद, घटना के बाद गांव में तनाव !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
10 अगस्त 2026 : बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार की रात पुरानी रंजिश और कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, खड़खोड़ा गांव निवासी हजारी (28) पुत्र राजकुमार मछली पालन का काम करता था। बताया गया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे कुछ लोग उसके घर पहुंचे। इसी दौरान पुराने विवाद और कथित प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान हजारी पर कुदाल से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल हजारी मौके पर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी लोटन, सिद्धार्थनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
करीब 10 वर्ष पहले गांव में आया था हजारी:-
ग्रामीणों के मुताबिक, हजारी करीब 10 वर्ष पहले खड़खोड़ा गांव में आया था। बाद में उसने जमीन लेकर गांव में अपना घर बना लिया और परिवार के साथ रहने लगा। उसके दो छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी और वह अलग रह रही थी।
कथित प्रेम प्रसंग को लेकर पहले भी हुआ था विवाद:-
ग्रामीणों के अनुसार, हजारी का दूसरी बिरादरी की एक युवती से कथित रूप से प्रेम प्रसंग था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद होने की बात सामने आ रही है। रविवार रात युवती के परिजनों के हजारी के घर पहुंचने के बाद विवाद बढ़ने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



