सनातन प्रतिभा फाउंडेशन ने 51 निःशुल्क श्रीमद्भगवद्गीताएं भेंट कर अतिथियों एवं कलाकारों का किया सम्मान !
उत्तर प्रदेश : SVT अलीगढ़
5 अगस्त 2026 : ताला नगरी स्थित महोत्सव बैंक्वेट हॉल में फिल्म निर्देशक अतुल कुमार एवं राजा राणा के संयुक्त तत्वावधान में पांच लघु फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में कैद बचपन, नन्हीं पलकों के सुनहरे सपने, गुड़िया, सबक (इंसानियत भाग-6) तथा जेबकतरा का प्रदर्शन किया गया। सामाजिक सरोकारों पर आधारित इन फिल्मों ने दर्शकों को सोचने के लिए प्रेरित किया और स्थानीय कलाकारों के अभिनय की सराहना की गई। स्क्रीनिंग के बाद कलाकारों एवं दर्शकों के बीच फिल्मों के उद्देश्य और सामाजिक संदेश को लेकर विचार-विमर्श भी हुआ। मीडिया से बातचीत में निर्देशक राजा राणा ने बताया कि उनकी फिल्मों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और नई प्रतिभाओं को मंच देना है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम मुख्य रूप से अलीगढ़ की स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देती है, वहीं अन्य शहरों के कलाकार भी फिल्मों से जुड़े हैं। फिल्मों में अभिनय का अवसर पूरी तरह निशुल्क दिया जाता है और किसी भी कलाकार से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। अभिनेता कप्तान सिंह भारती ने स्थानीय प्रतिभाओं और क्षेत्रीय सिनेमा को सहयोग देने की अपील की। वहीं अभिनेता राज बघेल (यूपी-81) ने कहा कि अभिनय के साथ समाजसेवा भी उनकी प्राथमिकता है और कला के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सनातन प्रतिभा फाउंडेशन (मेरी संस्कृति मेरी पहचान) की ओर से उपस्थित अतिथियों, कलाकारों एवं गणमान्य लोगों को 51 निःशुल्क श्रीमद्भगवद्गीताएं भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सनातन प्रतिभा फाउंडेशन के संस्थापक अभिषेक सक्सैना सनातनी ने बताया कि संस्था पिछले साढ़े तीन वर्षों से राष्ट्र, सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परंपराओं के संरक्षण तथा जनजागरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था अब तक 1351 निःशुल्क श्रीमद्भगवद्गीताओं तथा 3711 निःशुल्क हनुमान चालीसाओं का वितरण कर चुकी है। इसके साथ ही हरिनाम संकीर्तन, गर्भ संस्कार अभियान, निःशुल्क धार्मिक साहित्य वितरण, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा विकास कार्यक्रम, व्यक्तित्व एवं कौशल विकास प्रशिक्षण तथा सामाजिक जागरूकता अभियान नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान 51 श्रीमद्भगवद्गीताएं भेंट कर अतिथियों एवं कलाकारों का सम्मान किया गया। फिल्म “कैद बचपन” की टीम में निर्देशक अतुल कुमार, एसोसिएट डायरेक्टर एवं अभिनेता राजा राणा, अनुज कुमारी, रणवीर सिंह, शगुन, शालिनी सक्सैना, के.के., संजीव कुमार, कप्तान सिंह भारती, शुभ्रा एवं अफरोज गौरी शामिल रहे। वहीं राजा राणा द्वारा निर्देशित फिल्मों में कप्तान सिंह भारती, आलम खान, अभिषेक सक्सैना सनातनी, राज बघेल (यूपी-81), शालिनी सक्सैना, प्रशांत कुमार, शील रतन एवं अभिनेत्री कृष्णा सागर ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। इस अवसर पर निर्देशक अतुल कुमार, निर्देशक एवं अभिनेता राजा राणा, अभिनेता कप्तान सिंह भारती, अभिनेता राज बघेल (यूपी-81) सहित फिल्मों से जुड़े सभी कलाकार, गणमान्य नागरिक एवं अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। वहीं सहयोगी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन की ओर से संस्थापक अभिषेक सक्सैना सनातनी, उपाध्यक्ष साक्षी सक्सैना, नितिन माहेश्वरी एवं नंदिता माहेश्वरी भी उपस्थित रहे।
संस्थापक
सनातन प्रतिभा फाउंडेशन (मेरी संस्कृति मेरी पहचान), अलीगढ़, उत्तर प्रदेश।

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/






