ठूठीबारी में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

1 अगस्त 2026 : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाएं, एक मोबाइल फोन और एक मोपेड बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर 30 जुलाई की रात ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोलू चौहान (24) पुत्र राजवंशी चौहान, निवासी ग्राम रमगढ़वा टोला नवडिहवां, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 52 एम्पुल Buprenorphine Injection, 51 एम्पुल Promethazine Hydrochloride Injection, 49 एम्पुल Diazepam Injection तथा SPM-PRX+ Wockhardt कैप्सूल (कुल वजन 257 ग्राम) बरामद किए हैं। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और Hero Puch मोपेड (रजिस्ट्रेशन नंबर UP53W6963) भी बरामद हुई है। पुलिस ने मामले में थाना ठूठीबारी पर मु0अ0सं0 108/2026, धारा 8, 22(C), 23(C), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की और उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी थाना निचलौल में मु0अ0सं0 361/2023, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में ठूठीबारी थाना पुलिस और 22वीं वाहिनी एसएसबी की जी कंपनी ठूठीबारी के जवान शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts