उत्तर प्रदेश : महराजगंज
31 जुलाई 2026 : फरेंदा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा-परसौनी में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर सड़क किनारे नाली निर्माण कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-24 से सोनवल गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बारिश के दिनों में करीब एक महीने तक पानी जमा रहता है। जलभराव के कारण जहां राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है, वहीं आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क के किनारे प्राथमिक विद्यालय और मदरसा भी स्थित है। जलभराव के चलते स्कूली बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही अभिभावकों में भी चिंता बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निकासी के लिए सड़क के किनारे नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बरसात में यही स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या को लेकर पिछले वर्ष भी अधिकारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर शीघ्र सड़क के किनारे नाली का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नाली निर्माण होने से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा और ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



