कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने हेतु दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाया आपसी समन्वय !
उत्तराखण्ड : SVT काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)
31 जुलाई 2026 : आज दिनांक 29.07.2026 आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने तथा कांवड़ियों की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार आज दिनांक 29.07.2026 को कोतवाली आईटीआई क्षेत्रांतर्गत आईजीएल गेस्ट हाउस में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों की अंतर्राज्यीय समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, बड़े वाहनों का संचालन, रूट डायवर्जन, कानून एवं शांति व्यवस्था, आपसी सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा दोनों राज्यों की पुलिस के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
गोष्ठी में मौजूद रहे अधिकारी:-
गोष्ठी में उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से:-
1. श्री आशीष प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा|
2. श्री आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़|
3. श्रीमती सोनम सिंह, क्षेत्राधिकारी स्वार|
4. श्रीमती हर्षिता, क्षेत्राधिकारी बिलासपुर|
उत्तराखंड पुलिस की ओर से:-
1. श्री अखिलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी बाजपुर/काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के साथ ही उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी, सीपीयू कर्मचारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
कांवड़ यात्रा के दौरान बड़े वाहनों के संचालन पर विशेष चर्चा:-
1. समन्वय गोष्ठी में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को देखते हुए बड़े वाहनों के आवागमन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखने तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी रूट डायवर्जन लागू करने पर चर्चा की गई।
2. साथ ही दोनों राज्यों की सीमाओं से जुड़े मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने पर सहमति बनी।
17 एवं 24 अगस्त को भी बड़े वाहनों के आवागमन पर विशेष निगरानी
1. गोष्ठी में इस बात पर भी विशेष चर्चा की गई कि उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा का आयोजन दिनांक 11.08.2026 तक प्रस्तावित है, जबकि उत्तर प्रदेश में इसके अतिरिक्त दिनांक 17.08.2026 एवं 24.08.2026 को भी जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
2. इसके दृष्टिगत उक्त तिथियों पर भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड क्षेत्र में बड़े वाहनों के आवागमन को रोकने एवं प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक समन्वय स्थापित करने पर सहमति बनी।
सीमावर्ती थाना पुलिस आपस में बनाए रखें निरंतर संपर्क:-
1. गोष्ठी में निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती थानों की पुलिस लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहेगी तथा किसी भी महत्वपूर्ण सूचना का तत्काल आदान-प्रदान किया जाएगा।
2. दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया जाएगा।
सीओ बाजपुर/काशीपुर ने की ब्रीफिंग:-
1. समन्वय गोष्ठी के उपरांत क्षेत्राधिकारी बाजपुर/काशीपुर श्री अखिलेश कुमार द्वारा सर्किल बाजपुर/काशीपुर के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं चौकी प्रभारियों की ब्रीफिंग ली गई|
2. ब्रीफिंग के दौरान आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत ड्यूटी में नियुक्त होने वाले समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
कांवड़ियों से शालीनता एवं विनम्रता से करें संवाद:-
1. ब्रीफिंग में निर्देशित किया गया कि ड्यूटी पर नियुक्त प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी कांवड़ियों से शालीनता, संयम एवं विनम्रता के साथ संवाद करें तथा मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।
2. कांवड़ियों की सहायता एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसी भी परिस्थिति में अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा धैर्य एवं संयम के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी रखेंगे आवश्यक उपकरण:-
1. कांवड़ यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों को आवश्यक उपकरणों के साथ ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा डंडा साथ रखने के निर्देश दिए गए।
2. सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्क रहकर कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखेंगे।
सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश:-
1. ब्रीफिंग में निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यदि किसी मार्ग पर सड़क दुर्घटना होती है तो पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी।
2. मौके पर शांति एवं कानून – व्यवस्था बनाए रखते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा यातायात को शीघ्रातिशीघ्र सुचारू कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
किसी भी घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें:-
1. कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, विवाद, दुर्घटना अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल उच्चाधिकारियों को उचित माध्यम से अवगत कराएंगे, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
सभी मार्गों का किया जाएगा स्थलीय निरीक्षण:-
1. कांवड़ यात्रा से पूर्व सभी संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
2. मार्ग में आने वाली संवेदनशील जगहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, डायवर्जन प्वाइंट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं यातायात व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
आपसी समन्वय एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश:-
1. समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान एक-दूसरे के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें तथा किसी भी सूचना को आपस में साझा करने में देरी न करें।
2. सभी पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता, संयम एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/




