उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
27 जुलाई 2026 : साहू समाज की मासिक बैठक रविवार, 26 जुलाई 2026 को एसएसबी कैंप गेट के सामने चिऊरहा स्थित रामसागर गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष सोहनलाल गुप्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित बैठक में केवल जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हुए, जिसमें आगामी कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारियों से राय और विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर का कार्यक्रम छोटे स्तर पर आयोजित किया जाए या बड़े स्तर पर, इस पर अभी अंतिम सहमति नहीं बनी है। आगामी बैठक में जिले के जागरूक एवं सामाजिक लोगों को आमंत्रित कर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को महाराजगंज जिले के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, नीट, एसआई सहित विभिन्न प्रतियोगी एवं महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभावान अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला संयोजक लालजी गुप्ता ने कहा कि समाज को मजबूत और जागरूक बनाने के साथ ही शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना संगठन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सफल परीक्षार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। नगर अध्यक्ष एवं सभासद गोरख गुप्ता ने कहा कि नगर संगठन का विस्तार किया जाना है। साथ ही 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह को जोर-शोर और हर्षोल्लास के साथ आयोजित करने की तैयारी की जाएगी। बैठक में घुघली ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, रामसेवक गुप्ता बसवार, निचलौल ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, रामराज पेंटर एवं जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर आगामी कार्यक्रम को भव्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर सुरेश गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, गोवर्धन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, संत कुमार, कृष्ण कुमार, संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, सुखारी, शिवचंद्र, राजू गुप्ता, विष्णुदयाल गुप्ता, भूपति, उमेश गुप्ता, मंत्री गुप्ता, सुखसागर सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



