मरीज इलाज के इंतजार में परेशान, डॉक्टर और सुरक्षा कर्मियों की वीडियो-रील्स बनाने की तस्वीरें सामने आने से उठे सवाल !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
24 जुलाई 2026 : जिला अस्पताल महराजगंज की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज की उम्मीद लेकर जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को अक्सर अपनी बारी और उपचार के लिए इंतजार करना पड़ता है। इसी बीच अस्पताल परिसर से सामने आए एक मामले ने जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात कुछ चिकित्सक और कथित सुरक्षा गार्ड मरीजों की देखरेख और अपनी ड्यूटी के बजाय वीडियो और सोशल मीडिया रील्स बनाने में व्यस्त नजर आए। इससे संबंधित वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मरीजों और उनके तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। यदि ड्यूटी के समय कर्मचारी सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने में व्यस्त रहेंगे तो इसका सीधा असर मरीजों की सुविधाओं पर पड़ सकता है। खासकर दूर-दराज से आने वाले मरीजों को समय पर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मामले को लेकर लोगों ने अस्पताल प्रशासन से पूरे प्रकरण की जांच कराने और ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि अस्पताल प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


