सीसीटीवी और गाण्डिव पोर्टल की मदद से हुआ खुलासा, चोरी के आभूषण से बनाई गई 5.57 ग्राम की पीली धातु की टिकिया, ऑटो व नकदी बरामद !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
24 जुलाई 2026 : बृजमनगंज थाना पुलिस ने एक संगठित अंतरजनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के आभूषण को गलाकर बनाई गई करीब 5.57 ग्राम की पीली धातु की टिकिया, घटना में प्रयुक्त ऑटो, चार की-पैड मोबाइल फोन और 12,580 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित एक आभूषण की दुकान से सोने के आभूषण चोरी होने के मामले में नूर मोहम्मद निवासी बड़हरा इन्ददत्त, थाना कोल्हुई बाजार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और गाण्डिव (GANDIVA) पोर्टल की सहायता से संदिग्धों की पहचान की गई। जांच में मुख्य अभियुक्ता मंजू पत्नी विजय बहादुर का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक, वह पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुकी है। पूछताछ और जांच के आधार पर गिरोह की अन्य महिला सदस्यों और ऑटो चालक की पहचान कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
ग्राहक बनकर दुकानों में घुसती थीं महिलाएं:-
पुलिस के अनुसार, गिरोह की महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं और योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग जनपदों के बाजारों तथा भीड़भाड़ वाली दुकानों को निशाना बनाती थीं। कुछ महिलाएं ग्राहक बनकर दुकानदार को बातचीत और सामान दिखाने में उलझा देती थीं, जबकि गिरोह की अन्य सदस्य मौका पाकर कीमती आभूषण या सामान चोरी कर लेती थीं। वारदात के बाद सभी अलग-अलग रास्तों से दुकान से निकल जाती थीं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह एक ही ऑटो को रिजर्व कर घटनास्थल तक पहुंचता और वापस लौटता था। चोरी के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपी कुछ दिनों तक धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर चले जाते थे। चोरी किए गए सोने के आभूषणों को तत्काल गलाकर पीली धातु की टिकिया बना दी जाती थी, जिससे उनकी पहचान खत्म हो जाए और उन्हें आसानी से बेचा जा सके।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार:-
पुलिस ने मंजू पत्नी विजय बहादुर निवासी आराजी मतौनी, थाना एम्स, गोरखपुर, सरिता पत्नी रामभवन, सोना पत्नी छोटेलाल, कुन्ती पत्नी जत्तन और मंजू पत्नी राजेश, सभी निवासी सूबा बाजार, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा ऑटो चालक इन्दल पुत्र गामा निवासी पोछिया ब्रह्मस्थान, थाना झंगहा, गोरखपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य अभियुक्ता मंजू के खिलाफ महराजगंज और गोरखपुर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित चार मुकदमे पूर्व में दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक निरंजन राय, महिला उपनिरीक्षक अर्चना यादव, महिला उपनिरीक्षक प्रिया वर्मा सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। महराजगंज पुलिस ने आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले बाजारों और दुकानों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। किसी व्यक्ति या समूह द्वारा दुकानदार को बातचीत में उलझाने या संदिग्ध गतिविधि किए जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें नियमित रूप से चालू रखने की भी अपील की है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



