
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
24 जुलाई 2026 : फरेंदा विकासखंड परिसर में ब्लॉक कार्यालय के अंदर बीते कई महीनों से इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि खराब हैंडपंप ब्लॉक परिसर में बीडीओ कार्यालय के गेट के सामने ही स्थित है, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिदिन आना-जाना रहता है। इसके बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब ब्लॉक परिसर में ही खराब पड़े हैंडपंप की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े हैंडपंपों और नलकूपों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि दूरदराज के गांवों में खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए लोगों को लगातार शिकायतें करनी पड़ती हैं, लेकिन समय पर समस्या का समाधान नहीं हो पाता। लोगों का सवाल है कि जब ब्लॉक स्तर के अधिकारी अपने ही कार्यालय परिसर में खराब पड़े हैंडपंप को दुरुस्त नहीं करा पा रहे हैं, तो ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभाग कितना गंभीर है? ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से ब्लॉक परिसर में खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप की तत्काल मरम्मत कराने तथा क्षेत्र में खराब पड़े अन्य हैंडपंपों का सर्वे कराकर उन्हें भी दुरुस्त कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर खराब हैंडपंप को कब तक ठीक कराते हैं।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


