उत्तर प्रदेश : महराजगंज
18 जुलाई 2026 : फरेंदा थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति स्वयं को पीड़ित बताते हुए कुछ पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वीडियो में पीड़ित का दावा है कि उससे पहले 45 हजार रुपये और बाद में 70 हजार रुपये की मांग की गई। उसका आरोप है कि रात के समय कुछ पुलिसकर्मी स्विफ्ट डिजायर कार से उसके घर पहुंचे और पैसे की व्यवस्था करने का दबाव बनाया। पीड़ित का यह भी कहना है कि पैसे न होने पर उसे घर का सोना-चांदी बेचकर रकम देने की बात कही गई। उसने दावा किया कि अंततः अपनी मोटरसाइकिल बेचकर उसने धनराशि की व्यवस्था की। वीडियो में पीड़ित ने कुछ पुलिसकर्मियों के नाम भी लिए हैं और पूरे घटनाक्रम को अपनी आपबीती बताते हुए बयान दिया है। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। आमजन का कहना है कि यदि लगाए गए आरोप सही हैं तो यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं यदि आरोप निराधार पाए जाते हैं तो तथ्यों को भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



