
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
9 जुलाई 2026 : दिनांक 7 जुलाई को पीपीगंज नगर पंचायत के हनुमत नगर वार्ड नंबर-2 के सभासद एवं अधिवक्ता रामानंद दाढ़ी वाले ने अपने तृतीय पुत्र रजत मद्धेशिया के जन्मदिन के अवसर पर मानव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर, काली मंदिर, विष्णु मंदिर, नक्को बाबा स्थल, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद, असहाय एवं राहगीरों को भोजन और मिष्ठान वितरित किया गया। बताया गया कि रजत मद्धेशिया पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से घर से लापता हैं। परिजनों द्वारा उनकी लगातार तलाश की गई, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसके बावजूद परिवार ने उनके जन्मदिन को सेवा और परोपकार के रूप में मनाते हुए जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया तथा सभी से रजत की सकुशल वापसी और दीर्घायु के लिए आशीर्वाद देने की अपील की। सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ईश्वर की कृपा और समाज के लोगों की शुभकामनाओं से उनका पुत्र शीघ्र ही सकुशल घर लौटेगा। उन्होंने सभी लोगों का सहयोग और आशीर्वाद देने के लिए आभार भी व्यक्त किया।इस सेवा कार्य में उनके द्वितीय पुत्र अभय मद्धेशिया, मोनू मद्धेशिया, गोलू मद्धेशिया, आकाश मद्धेशिया, दिनेश कुमार मद्धेशिया उर्फ चिंटू, रजत श्रीवास्तव, दिलीप कुमार,आशीष कुमार, आदित्य कुमार मद्धेशिया सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया। सभी ने विभिन्न मंदिरों, मस्जिदों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भोजन एवं मिष्ठान वितरित कर रजत मद्धेशिया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और शीघ्र सकुशल घर वापसी की कामना की।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



