सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान चोरी !

10 दिन बाद मायके से लौटी महिला ने देखा बिखरा पड़ा घर, पुलिस जांच में जुटी !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

8 जुलाई 2026 : नौतनवा कस्बे के राहुल नगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालकिन करीब 10 दिन बाद अपने मायके से लौटकर घर पहुंचीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। राहुल नगर निवासी शबनम खातून पत्नी सिराजुद्दीन ने बताया कि वह अपने मायके पटखौली गई हुई थीं। मंगलवार शाम करीब चार बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था। ताला खोलकर जब वह अंदर पहुंचीं तो घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर के हर कमरे की तलाशी ली थी और गद्दों तक को चाकू से फाड़ दिया था। पीड़िता के अनुसार चोर दो स्टैंड फैन, एक साइकिल, दो भरे हुए गैस सिलेंडर, चावल, शादी में उपयोग होने वाले बर्तन, गहने तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना देखकर शबनम खातून और उनके बच्चे रोने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें सांत्वना दी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कस्बे के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts