नैनीताल घूमने आए परिवार की खुशियों पर मातम का साया…होटल की बालकनी से गिरकर तीन साल के मासूम की सांसें थम गयीं नैनीताल !

उत्तराखण्ड : नैनीताल SVT

7 जुलाई 2026 :नैनीताल घूमने आए एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब होटल की बालकनी से गिरकर तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को पहले नैनीताल, फिर हल्द्वानी और बाद में दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन दिल्ली पहुंचने से करीब 20 किलोमीटर पहले ही उसने दम तोड़ दिया। भौगोलिकसंदर्भ जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के रायपुर जागूआ निवासी विशाल सोनी अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे। परिवार भवाली रोड स्थित जोखिया क्षेत्र के एक होटल में ठहरा हुआ था। रविवार सुबह बच्चा कमरे के बाहर बालकनी में खेल रहा था। इसी दौरान बालकनी की रेलिंग में सुरक्षा के लिए शीशा नहीं होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 20 फीट नीचे गिर गया। हादसे के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। परिजन गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल बी.डी. पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया। जांच में बच्चे के सिर और गर्दन में गंभीर फ्रैक्चर की पुष्टि होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया। मृतक के पिता विशाल सोनी के अनुसार, दिल्ली पहुंचने से करीब 20 किलोमीटर पहले ही बच्चे की सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चोंकी देखभाल इस दर्दनाक हादसे से परिवार गहरे सदमे में है। घटना ने होटलों में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि बालकनी और ऊंचे स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम हों तो इस तरह की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह पहले तल्लीताल क्षेत्र के एक होटल के रिसेप्शन से भी दो वर्षीय बच्ची गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा की आवश्यकता की ओर इशारा कर रही हैं।

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts