
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
6 जुलाई 2026 : बृजमनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात भूसा ले जाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे गोरखपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आधे दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे बृजमनगंज में हुई। विवाद प्रथम पक्ष के पंचम पुत्र विशेश्वर (निवासी चैनपुर, बृजमनगंज) और द्वितीय पक्ष के रामधनी विश्वकर्मा पुत्र बालकरन के बीच भूसा ले जाने की बात को लेकर शुरू हुआ। मारपीट में प्रथम पक्ष के रमेश पुत्र पंचम, पंचम पुत्र विशेश्वर और चांदमती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बृजमनगंज में प्राथमिक उपचार दिया गया। रमेश पुत्र पंचम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। द्वितीय पक्ष के हेमंत और बसंत को भी हल्की चोटें आई हैं। प्रथम पक्ष की चांदमती की तहरीर पर बृजमनगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 171/26 के तहत धारा 115 (2), 352 (3), 352, 110, 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मामले में आधे दर्जन महिला और पुरुषों को नियमानुसार हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ब्लॉक ब्यूरो चीफ धानी डॉ शैलेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



